राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0 एवं समाधान समारोह-2026 के सफल आयोजन हेतु समस्त मध्यस्थगण को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Special

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा 10 जुलाई 2026(सू0वि0)। माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा समाधान समारोह, 2026 का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया गया है, जिसकी परिणति 21, 22 एवं 23 अगसत्, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी एवं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0 कैम्पेन माह जनवरी, 2026 से लगातार चलाया जा रहा है, के सफल आयोजन के सम्बन्ध में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त दोनों अभियानों के सफल क्रियान्वन हेतु राकेश धर दुबे, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के निर्देशानुसार तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा विश्राम कक्ष, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा में आज दिनांक 10.07.2026 को समस्त सम्मानित मध्यस्थगण के साथ मूल-भूत दिशा-निर्देश के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी, जिसमें जनपद न्यायालय एटा के अधीन न्यायालयों से प्रेषित मध्यस्थता हेतु पत्रावलियों में आपसी सुलह-समझौता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित कर अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर समस्त सम्मानित मध्यस्थ/अधिवक्तागण, ए0डी0आर0 भवन, जनपद न्यायालय एटा आदि उपस्थित रहे।