खटीमा: ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश

Breaking

उत्तराखंड:

रिपोर्ट – ईश्वर सिंह

स्थान – खटीमा, ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत खटीमा पुलिस को एक और सफलता मिली है। शनिवार, 11 जुलाई 2026 को पुलिस ने वारंटी नवाब पुत्र मेहदी हसन, निवासी वार्ड नंबर-7, उम्र खुर्द, इस्लामनगर, थाना खटीमा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी-उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल,कांस्टेबल इशाक मोहम्मद,कांस्टेबल ललित विष्ट,पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।