संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 12/05/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 101/2026, धारा- 305(a), 317(2) 317(2) B.N.S. थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित चोर 1. राजेश उर्फ बोड़े पुत्र स्व0 राजाराम निवासी पड़ाव रतनपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 30 वर्ष 2. कमालुद्दीन पुत्र नाटे मुमताज निवासी मुस्लिम स्कूल जालीवाला ताजिया थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 33 वर्ष को दिनांक 12/05/2026 को समय 20:15 P.M. बजे धोबहिया पोखरी जी0डी0 रोड चौकाघाट के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद मुकुट सफेद धातु, 03 अदद कटोरी सफेद धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01 अदद नथिया पीली धातु, 01 अदद सिक्का गणेश लक्ष्मी का सफेद धातु का व 40 रुपये बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण- वादी मुकदमा द्वारा दिनांक- 12/05/2026 को सूचना दी गयी कि दिनांक 08/05/2026 को नाटी इमली भरत मिलाप कालोनी निवासी उनकी 90 वर्षीय सास के घर मे घुसकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आलमारी में रखे जेवर चांदी व सोना तथा गणेश भगवान के चाँदी का मुकुट व भोग लगाने की चाँदी की कटोरी, चाँदी का पायल, सोने की नथिया व गणेश लक्ष्मी का सिक्का चोरी कर लिया गया है, जिसके आधार पर दिनांक 12/05/2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0101/2026 धारा 101/2026 धारा 305(a) B.N.S. पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस द्वारा पूछताछ – बरामदशुदा माल व रुपयो के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो राजेश उर्फ बोड़े ने बताया कि दिनांक 08.05.2026 को मैने भरत मिलाप कालोनी नाटी इमली में पार्क के बगल के घर में गेट की कुण्डी को खोलकर अन्दर घुस गया जहां पर घर के अन्दर एक बुढ़ीया सोयी हुई थी जिसके बगल में आलमारी थी आलमारी के बलग में गणेश जी थे, आलमारी में ताला बन्द नही था खोलने पर खुल गयी व आलमारी के ऊपर एक चाभी थी जिससे लाकर में लगाकर लाकर को खोल लिया और उसमें रखे जेवर लेकर एक सफेद झोले में रखकर चुपचाप निकल गया बाहर रास्ते में मेरा साथी कमालुद्दीन मेरा इन्तेजार कर रहा था उसमे से कुछ जेवर अपने साथी कमालुद्दीन को दे दिया । हम लोगों ने जो सामान दिनाँक 08.05.2026 की रात्रि में चोरी किया था जो हम लोगों के पास से बरामद हुआ है उसको आज लेकर बेचने के लिये आये थे और हम लोग बेचने के लिए ही घूम रहे थे कि आप लोगो द्वारा हम लोगों को पकड़ लिया गया है ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त-
- राजेश उर्फ बोड़े पुत्र स्व0 राजाराम निवासी पड़ाव रतनपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 30 वर्ष ।
- कमालुद्दीन पुत्र नाटे मुमताज निवासी मुस्लिम स्कूल जालीवाला ताजिया थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 33वर्ष । गिरफ्तारी का दिनांक-12/05/2025, स्थान- धोबहिया पोखरी जी0डी0 रोड चौकाघाट के पास ।
बरामद सम्पत्ति का विवरण- अभियुक्त राजेश उर्फ बोड़े के कब्जे से सफेद झोले में 02 अदद सफेद धातु का मुकुट, 03 अदद सफेद धातु का कटोरी व अभियुक्त कमालुद्दीन के कब्जे से 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, नथिया 01 अदद पीली धातु का तथा 01 अदद सिक्का सफेद धातु का जिस पर गणेश लक्ष्मी
आपराधिक इतिहास-
1.राजेश उर्फ बोड़े पुत्र स्व0 राजाराम का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 162/2018 धारा 379, 411 भा0द0वि0 थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
- मु0अ0सं0 0354/2016 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कैण्ट, वाराणसी
- मु0अ0सं0 0869/2016 धारा 380, 411, 414 भा0द0वि0 थाना कैण्ट, वाराणसी
- मु0अ0सं0 0870/2016 धारा 41, 411, 414 भा0द0वि0 थाना कैण्ट, वाराणसी
- मु0अ0सं0 0085/2025 धारा 305, 317(2) B.N.S थाना चेतगंज, वाराणसी
- मु0अ0सं0 0592/2017 धारा 21, 8 NDPS ACT थाना सिगरा वाराणसी
- मु0अ0सं0 0571/2018 धारा 41, 411, 414 भा0द0वि0 थाना सिगरा वाराणसी
- मु0अ0सं0 0572/2018 धारा 21, 8 NDPS ACT थाना सिगरा वाराणसी
- मु0अ0सं0 0007/2023 धारा 380, 411 भा0द0वि0 थाना सिगरा वाराणसी
2.कमालुद्दीन पुत्र नाटे मुमताज का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 0507/2014 धारा 386, 392, 411, 419, 420 भा0द0वि0 थाना सिगरा वाराणसी। 2 मु0अ0सं0 0020/2019 धारा 380, 411, 457 भा0द0वि0 थाना सिगरा वाराणसी
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 श्री मनोज कुमार पाण्डेय, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। हे0का0 कुलदीप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। अःका0 विपिन मिश्रा, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी




