नौकरी देने का झांसा देकर कर रहे थे धन उगाही मुखबिर की सूचना मिलने पर कटरा पुलिस मिर्जापुर ने 14 लोगों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुर: थाना कोतवाली कटरा में 16 सितंबर 2025 कोतनिष उमराव पुत्र नारेन्द्र निवासी कानपुर नोबस्ता गल्ला मण्डी, कानपुर ने नामजद अभियुक्तों के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि अभियुक्तों ने कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर धन उगाही की है। पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर धारा 318 (4) और 316 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इस टीम ने थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा और एसओजी की संयुक्त टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एस.ओ.जी. सर्विलांस व थाना कोतवाली कटरा पुलिस की टीम ने 16 सितंबर 2025 को मुखबिर के सूचना आधार पर कटरा क्षेत्र से जंगीरोड़ ककरहवा से 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3 मोटर साइकिल, 10 मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्केनर आदि बरामद किया गया अभियुक्तों के बैंक खातों में लगभग 8 लाख रुपये सीज किए गए, जो नौकरी के नाम पर फ्रॉड से प्राप्त किए गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों द्वारा Lead Vision Trading India Private Ltd. नामक कम्पनी में प्रदेश के विभिन्न जनपद से अलग-अलग लोगो सम्पर्क कर नौकरी के नाम पर बुलाते है तथा उनको नौकरी का झासा देकर 22000/- रूपये प्रति व्यक्ति पेसा वसूलते है तथा पैसा न मिलने पर उनको बन्धक बनाकर मारते-पीटते है तथा जान से मारने का भय दिखा कर उनके द्वारा फर्जी कम्पनियों के सोन्दर्य प्रसांधन के वस्तुएं जबरन खरीदवाकर पैसा वसूलते है। इस प्रकार से प्राप्त धन को हमलोग आपस में बाटकर भौतिक सुख-सुविधा का लाभ उठाते है।