मारपीट के दौरान हत्या करने वाला 1 वांछित अभियुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-074/2026 धारा-103(1),190,191(2) बीएनएस थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी से संबंधित 05 अभियुक्त/अभियुक्तागण को दिनांक- 21.04.2026 को तेलियानाला घाट व तेलियानाला पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया था तथा 01 अन्य अभियुक्त किशन कुमार पुत्र स्व0 बुद्धिराम निवासी ए 7/31 तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी उम्र 23 वर्ष को दिनांक – 22.04.2026 को गिरफ्तार किया गया ।

घटना का विवरणः- आवेदक द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि दिनांक 19.04.2026 को 9.30 बजे मेरे छोटे भाई नीरज को मोहल्ले के रहने वाले 1.रविन्द्र केवट 2. भरत गुप्ता 3. कन्हैया लाल केवट 4. कल्लू केवट 5. सुमन 6. टकालू 7. किशन पुत्र बुद्धिराम, 8. बसंत 9. रंजीता द्वारा एक राय होकर मेरे भाई नीरज को बुरी तरह से मारपीट के दौरान मेरे भाई नीरज की मृत्यु हो गई, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आदमपुर पर मु0अ0सं0-074/2026 धारा-103(1),190,191(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर दिनांक- 21.04.2026 को उक्त मुकदमें से संबंधित 05 अभियुक्त/अभियुक्तागण को तेलियानाला घाट व तेलियानाला पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया था व 01 अन्य अभियुक्त किशन कुमार पुत्र स्व0 बुद्धिराम निवासी ए 7/31 तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी उम्र 23 वर्ष को आज दिनांक – 22.04.2026 को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस द्वारा पूछताछ – अभियुक्त किशन कुमार पुत्र स्व0 बुद्धिराम निवासी तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी उम्र 23 वर्ष मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित घटना के सम्बन्ध में पूछने पर अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बता रहा है कि जो सक्काघाट मोहल्ले मे मारपीट हुई थी मेरे साथ 1- रविन्द केवट 2- कन्हैया लाल केवट 3- सुमन 4-सतीष कुमार उर्फ टकालू 5- भरत गुप्ता 6-बसन्त 7- रंजीता 8-कल्लू केवट शामिल थे मारपीट के दौरान रविन्दर ने गुस्से में आकर ईट से नीरज के सर पर गंभीर प्रहार किया था जिससे नीरज की मृत्यु हो गई ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरणः- मु0अ0स0 -074/2026 धारा-103(1),190,191(2) बीएनएस थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: – किशन कुमार पुत्र स्व. बुद्धिराम निवासी तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी उम्र 23 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम : –

श्री विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उप निरीक्षक अजय प्रताप यादव , थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उप निरीक्षक बलिराम यादव , थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उप निरीक्षक अजय कुमार , थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उप निरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी , थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उप निरीक्षक प्रशान्त पाण्डेय , थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । मुख्य आरक्षी मान सिह, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । मुख्य आरक्षी मनोज कुमार , थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । आरक्षी अजय विक्रम सिंह, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । का0 प्रशान्त तिवारी, सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी