थाना सिगरा पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की कुल 15 मोबाइल (13 एण्ड्रायड मोबाइल फोन व 2 की पैड मोबाइल) बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 01/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 0278/2026 धारा- 303(2),317(2)बीएनएस थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 शमशाद पुत्र फारूक निवासी ग्राम भितवारिया कलाँ सोनपुर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर उम्र 25 वर्ष को कैण्ट रेलवे प्लेटफार्म नम्बर 10-11 के बगल माल गोदाम के पीछे थाना सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरादमगी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

घटना का संक्षिप्त विवरणः- आवेदक द्वारा लिखित सूचना दिया कि वे वाराणसी घूमने आये थे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाई ओवर के नीचे बैठे थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से मोबाइल चुरा लिया । उनका मोबाइल OPPO A57 कंपनी रंग लाल जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी पर मु0अ0सं0- 0278/2026 धारा- 303(2),317(2)बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –

श्री शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री विकास सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार बन्धु थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।हे0का0 प्रेम कुमार द्विवेदी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।हे0का0 ओम प्रकाश यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।  हे0का0 उमेश चंद्र भारती थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । हे0का0 अनन्त सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । का0 अजीत गौड़ थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।