सिगरा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप

CRIME

संवाद दाता: सलीम जावेद

वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पीड़िता को धमकी देने, गाली-गलौज करने तथा अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सिगरा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।

थाना सिगरा में दर्ज मु0अ0सं0 0394/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त मनोज मौर्या पुत्र प्रकाश मौर्या, उम्र करीब 28 वर्ष, को 15 सितंबर 2026 को अमूल डेयरी के पास, थाना क्षेत्र सिगरा से गिरफ्तार किया गया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, करीब 22 वर्षीय पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने तथा पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए थे।

तहरीर के आधार पर थाना सिगरा में धारा 64(2)(m), 115(2), 352, 351(2), 127(2), 118(1) भारतीय न्याय संहिता-2023 तथा धारा 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मनोज मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: मनोज मौर्या पुत्र प्रकाश मौर्या

उम्र: करीब 28 वर्ष

स्थायी पता: गेट नंबर 03, मंडुवाडीह, थाना मंडुवाडीह, वाराणसी

वर्तमान पता: अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी, नगर निगम, थाना सिगरा, वाराणसी

गिरफ्तारी की तारीख: 15 सितंबर 2026

गिरफ्तारी का स्थान: अमूल डेयरी के पास, थाना क्षेत्र सिगरा, वाराणसी।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें—

मु0अ0सं0 0654/2017, धारा 323, 354, 354(क), 354(घ), 393, 504, 506 भा0द0वि0 एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना मंडुवाडीह।

मु0अ0सं0 0082/2018, धारा 504, 506 भा0द0वि0, थाना मंडुवाडीह।

मु0अ0सं0 0369/2019, धारा 354(ख), 354(ग), 354(घ), 376, 504, 506 भा0द0वि0 एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना मंडुवाडीह।

मु0अ0सं0 0467/2024, धारा 115(2), 324(4), 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता, थाना भेलूपुर।

मु0अ0सं0 0394/2026, धारा 115(2), 118(1), 127(2), 351(2), 352, 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट, थाना सिगरा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

शिवाकान्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

उ0नि0 शिवम् चौधरी, चौकी प्रभारी लल्लापुरा, थाना सिगरा।

रि0का0 प्रभाकर सिंह यादव, थाना सिगरा।

रि0का0 मनीष कुमार गोंड, थाना सिगरा।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।