संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 21/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-074/2026 धारा-103(1),190,191(2) बीएनएस थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी से संबंधित 5 अभियुक्तों को तेलियानाला घाट व तेलियानाला पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया ।
घटना का विवरणः- आवेदक द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि दिनांक 19.04.2026 को 9.30 बजे मेरे छोटे भाई नीरज को मोहल्ले के रहने वाले 1.रविन्द्र केवट 2. भरत गुप्ता 3. कन्हैया लाल केवट 4. कल्लू केवट 5. सुमन 6. टकालू 7. किशन पुत्र बुद्धिराम, 8. बसंत 9. रंजीता द्वारा एक राय होकर मेरे भाई नीरज को बुरी तरह से मारपीट के दौरान मेरे भाई नीरज की मृत्यु हो गई, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आदमपुर पर मु0अ0सं0-074/2026 धारा-103(1),190,191(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर को उक्त मुकदमें से संबंधित 05 अभियुक्त/अभियुक्तागण को तेलियानाला घाट व तेलियानाला पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस पूछताछ – अभियुक्तगण सामूहिक पूछताछ पर अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बता रहे है कि जो सक्काघाट मोहल्ले मे मारपीट हुई थी उसमे हम सभी लोग शामिल थे मारपीट के दौरान रविन्दर ने गुस्से में आकर ईट से नीरज के सिर पर गंभीर प्रहार किया था जिससे नीरज की मृत्यु हो गई इस प्रकार अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बार-बार अपनी गलती की मांफी मांग रहे है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण: –
1-रविन्दर केवट पुत्र स्व0 बुद्दिराम मांझी निवासी तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी उम्र 32 वर्ष । 2- भरत गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता निवासी- तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी उम्र 31 वर्ष । 3- कन्हैया लाल केवट पुत्र स्व0 रामजी केवट निवासी- तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी उम्र 70 वर्ष । 4- कल्लू केवट पुत्र स्व0 सीता राम केवट निवासी- तेलियानाला मुकीमगंज थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी उम्र 30 वर्ष । 5- सुमन पुत्री बुद्धीराम पत्नी अनिल निवासी- तेलियानाला मुकीमगंज थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी वर्तमान पता तुलसीपुर महमूरगंज थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र 26 वर्ष ।
गिरफ्तारी का ,स्थान- तेलियानाला घाट व तेलियानाला पार्क थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम : –
श्री विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । महिला उ0नि0 नेहा नायक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उप निरीक्षक अजय कुमार थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।,उप निरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । मुख्य आरक्षी मान सिह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । मुख्य आरक्षी मनोज कुमार थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । हे0का0 दिनेशचन्द्र थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । आरक्षी अजय विक्रम सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी




