थाना चौक पुलिस द्वारा चोरी से संबंधित भिन्न-भिन्न मुकदमें में 3 अभियुक्तागण गिरफ्तार, कुल 31800/- रुपये बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 19/05/2026 सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0- 83/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS, मु0अ0सं0-74/2026 धारा- 303 (2) BNS तथा मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303 (2) BNS मे धारा 317(2) बीएनएस बढ़ोतरी थाना चौक कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 03 अभियुक्तागण 1. उम्र 22 वर्ष 2. उम्र 24 वर्ष 3. उम्र 21 वर्ष को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनो अभियुक्तागण के पास से कुल 31800/- रु बरामद हुआ। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना विवरण:- दिनांक 19.05.2026 को आवदिका के द्वारा थाना चौक पर लिखित सूचना दी गयी कि आवेदिका के 20000/-हजार रुपये तीन महिलाओ द्वारा चुरा लिया गया है जिसके सम्बन्ध में आवेदिका के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-83/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी दर्ज किया गया। सुराग रसी पता रसी के क्रम में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए व मुखबिर खास की सूचना पर 03 अभियुक्तागण 1. उम्र 22 वर्ष 2. उम्र 24 वर्ष 3. उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर तलाशी ली गयी तो तीनों के पास से कुल 31800/- रुपये बरामद हुआ। बरामद हुए रुपयों के बारे में पूछा गया तो तीनों ने बताया कि दिनाँक 19.05.2026 को हम तीनो मिलकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक महिला दर्शनार्थी को घेरकर महिला के बैग से 20000/- रुपये चोरी किये थे जिसके बंटवारे मे हम सबके हिस्से में 6500-6500 रुपये मिले हैं और कड़ाई से अन्य घटनाओ के सम्बन्ध में पूछने पर बतायी कि हम तीनो मिलकर दिनाँक 02.04.2026 को मंदिर परिसर से एक महिला का चैन चोरी करके चैन बेचकर हम लोग आपस मे बटवारा किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना चौक पर अ0सं0- 74/26 धारा 303(2) BNS व दिनाँक 06.05.2026 को मंदिर परिसर से एक महिला का चैन चोरी करके चैन बेचकर हम लोग आपस मे बटवारा किये थे जिसके सम्बन्ध मे अ0सं0-77/26 धारा 303(2) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी पर पंजीकृत है। ये जो रुपये आपने बरामद किया है वो हमारे हिस्से के बचे हुए शेष रुपये है।

संबंधित अभियोग का विवरण –

1. मु0अ0सं0-83/2026 धारा 303 (2), 3(5) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी। बढ़ोतरी धारा 317 (2)। 2. मु0अ0सं0-74/2026 धारा 303 (2) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी। 3. मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303(2) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण –

1.01 अभियुक्ता उम्र 22 वर्ष। 2. 01 अभियुक्ता उम्र 24 वर्ष। 3. 01 अभियुक्ता उम्र 21 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थानः काशीविश्वनाथ मंदिर थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –

1. प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 पुष्कर दुबे चौकी प्रभारी के. वी.एम थाना चौक कमिश्ररेट वाराणसी।

3. उ0नि0 श्री अनूप कुमार राम थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

4. म0उ0नि0 मुन्नी कुमारी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 कुँवर बहादुर सिह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 मानवेन्द्र सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

7. म0का0 शिवानी यादव थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

8. म0का0 रानी कुमारी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी