थाना चौक पुलिस द्वारा चोरी का आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की गई पीली धातु व सफेद धातु बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 20/05/2026 सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए व मुखबिर खास की सूचना पर थाना चौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 82/2026, धारा 305(A), 331(4) बौएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त आलिशान पुत्र आलम निवासी मकान नं0 के0 62/120 सप्तसागर थाना कोतवाली जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को उसके अंकित पता सप्तसागर थाना कोतवाली जनपद वाराणसी पर पहुंचे और पकडे गये व्यक्ति आलिशान की निशान देही पर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये सामान के साथ दिनांक-19.05.2026, को समय 22.50 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चौक पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण- तीन जोड़ी पीली धातु का कान का झाला, एक जोड़ी पीली धातु का कान की बाली, एक अदद पीली धातु का नथिया, एक अदद पीली धातु का गले का चेन, एक जोड़ी पीली धातु का कान का झाला, एक अदद पीली धातु का हाफ सेट एवं दो जोड़ी सफेद धातु का पायल एवं एक अदद सफेद धातु का टुकड़ा बरामद किया गया । थाना चौक पुलिस द्वारा चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पीली धातु व सफेद धातु बरामद

घटना विवरण:- दिनांक 18.05.2026 को आवेदक के द्वारा थाना चौक पर लिखित सूचना दी गयी कि आवेदक के घर से करीब सायं 8.00 बजे एक चोर तीन जोड़ी पीली धातु का कान का झाला, एक जोड़ी पीली धातु का कान की बाली, एक अदद पीली धातु का नथिया, एक अदद पीली धातु का गले का चैन, एक जोड़ी पीली धातु का कान का झाला, एक अदद पीली धातु का हाफ सेट एवं दो जोड़ी सफेद धातु का पायल एवं एक अदद सफेद धातुं का टुकड़ा चोरी कर के भाग गया। जिसके सम्बन्ध में आंवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-82/2026, धारा-305(A), 331(4) बीएनएस दर्ज किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0-82/2026, धारा-305(A), 331(4) बीएनएस व बढोत्री धारा 317(2) बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक चौक श्री दिलीप कुमार मिश्रा कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. उ0नि0 संदीप कुमार त्रिपाठी थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. का0 भानू प्रताप, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 भोलू खरवार, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।