संवाददाता : अभय चंद गुप्ता
सरायमीर (आजमगढ़) । श्रावण मास की पावन बेला मेंभगवान भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर सरायमीर एक बार फिरधार्मिक आस्था का केंद्र बनने जा रहा है। बैजनाथ कांवड़िया सेवा संघ के बड़ी संख्या में शिव भक्तों के शामिल होने की उम्मीद। तत्वावधान में 6 अगस्त को राम जानकी मंदिर के परिसर में शाम 5बजे 8वें विशाल भंडारे तथा 7 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।और तैयारियां अन्तिम चरण पर चल रही हैं। इस कावड़ यात्रा में संघ के कार्यकर्ता ने बताया कि 7 अगस्त की शाम (छोटी अयोध्या ) राम जानकी मंदिर नई बाजार से शाम 5 बजे सरायमीर नगर से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा डीजे और गाजे बाजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण करते हुए। शिवभक्त हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। तथा पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। 6 अगस्त को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध, भोजन, प्रसाद, पेयजल, विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है। सेवा संघ के स्वयंसेवक पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेंगे। ताकि किसी भी श्रद्धालु कोअसुविधा का सामना न करना पड़े। बैजनाथ कांवड़िया सेवा संघ के कार्यकर्ता ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज में सेवा सहयोग। और एकता का संदेश देने का माध्यम भी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्थानीय युवाओं, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिससे आयोजन और अधिक भव्य स्वरूप ले रहा है। संघ ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है। कि वे अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें तथा धार्मिक और सामाजिक एकता के इस महाआयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। आयोजकों का कहना है। कि शिवभक्तों की सेवा ही हमारी सबसे बड़ी साधना है। और इसी भावना के साथ हर वर्ष यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और समर्पण का संदेश देता है।




