वाराणसी में SDPI की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक संपन्न, अभियान में तेजी लाने का आह्वान

Social

संवाद दाता: सलीम जावेद 

वाराणसी, 13 सितंबर 2026।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) जिला इकाई वाराणसी की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक जैतपुर स्थित नवनिर्मित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। प्रदेश स्तर पर 15 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव एवं संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से SDPI के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सरवर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी जिला प्रभारी हारून साहिल, प्रदेश महासचिव मोहम्मद नदीम तथा प्रदेश सचिव मोहम्मद फुरकान खान उपस्थित रहे। 

समीक्षा बैठक का संचालन जिला महासचिव हसीन अहमद ने किया।सदस्यता अभियान की सफलता के लिए पार्टी कैडरों द्वारा व्यापक स्तर पर पोस्टर लगाए जाने और जनता के बीच संपर्क अभियान चलाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में और तेजी लाने की आवश्यकता है तथा उम्मीद जताई कि निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को सकारात्मक रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष बशीरुद्दीन ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सरवर अली का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में हैं और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भागीदारी के लिए विधानसभा क्षेत्रों के चयन की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर पार्टी के उच्च नेतृत्व को भेजे जाएंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम,कोषाध्यक्ष ज़की हसन, जिला महासचिव शमसुद्दीन, जिला कार्यकारिणी सदस्य परवेज अहमद,आसिफ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में जिला महासचिव हसीन अहमद ने बैठक के समापन की घोषणा की।