जन्म देते ही जुड़वाँ बेटियों को माँ ने ठुकरा दिया तो उसका इलाज करने वाली अविवाहित महिला डॉ. कोमल यादव ने उन्हें अपना लिया ….

Social

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
फर्रुखाबाद, यूपी । जिसको राखे साइयां मार सके ना कोई कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है जिसको मां ने पैदा किया उसने ठुकरा दिया उसके बाद इलाज करने वाली डॉक्टर ने उसको अपना बना लिया फर्रुखाबाद की रहने वाली कोमल यादव की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है । बता दे जन्म देते ही जुड़वाँ बेटियों को माँ ने ठुकरा दिया तो उसका इलाज करने वाली अविवाहित महिला डॉ. कोमल यादव ने उन्हें अपना लिया. अस्पताल प्रबंधन ने समझाया लेकिन उसने एक नहीं सुनी। सभी औपचारिकताएं पूरी कर सोमवार को वह दोनों बेटियों को लेकर अपने गाँव पहुँची तो पूरे गाँव ने उसे हाथोंहाथ लिया। गुलावठी के गाँव ईसेपुर निवासी सीताराम यादव की 29 वर्षीय अविवाहित बेटी डॉ. कोमल ने बेटी बचाने की यह मिसाल पेश की है । डॉ. कोमल यादव वर्तमान में फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में तैनात हैं। डॉक्टर कोमल के मुताबिक उनकी ड्यूटी के दौरान 10 दिन पहले एक महिला ने अस्पताल में जुड़वाँ बेटियों को जन्म दिया था। उनका कहना है कि वो शादी भी उसी से करेंगी जो इन दोनों बच्चियों को अपनाएगा…बेमिसाल काबिले तारीफ इस डॉक्टर की लोग जमकर तारीफ कर रहे है .