थाना चेतगंज पुलिस द्वारा फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ों का टैक्स चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल निर्देशन में थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गुरुतेगबहादूर नगर थाना सिटी 02 बरनाला जनपद बरनाला प्रान्त पंजाब को दिनांक 24.04.2026 को गिरफ्तार किया गया 

घटना का विवरणः- दिनांक 08/04/2026 को वादी मुकदमा जीएसटी अधिकारी कमि0 वाराणसी द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर उस पर करोडो का बिल पास कराकर जीएसटी टैक्स की चोरी की जा रही है । जिसके संबंध मे थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-093/2026 धारा- 318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर दिनांक 24.04.2026 को घटना मे संलिप्त अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गुरुतेगबहादूर नगर गली नं0 2/9 थाना सिटी 02 बरनाला जनपद बरनाला प्रान्त पंजाब को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- पंकज कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गुरुतेगबहादूर नगर गली थाना सिटी 02 बरनाला जनपद बरनाला प्रान्त पंजाब उम्र करीब 28 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 24.04.2026 को, स्थान- पंजाब राज्य से ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री सतेन्द्र कुमार यादव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । का0 दिनेश कुमार (एसओजी टीम) थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । का0 अनुज कुमार थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी