थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मोबाइल स्नैचर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 24/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुखदेव पासी पुत्र बनारसी निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया ।

घटना का विवरणः- दिनांक- 01.03.2026 को वादी मुकदमा की बहन का मोबाइल फोन व पर्स दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लहुराबीर चौराहे के पास झपट्टा मारकर छीन लिया गया था जिसके संबंध में वादी मुकदमा तहरीर पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 049/2026 धारा- 304(2) BNS पंजीकृत किया गया है । थाना चेतगंज पुलिस द्वारा बरामदगी व गिरफ्तारी के प्रयास मे लगभग 250 कैमरे चेक किये गये तथा सर्विलांस की मदद ली गयी जिसके क्रम में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुखदेव पासी पुत्र बनारसी निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर छिनैती का मोबाइल बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण व गिरफ्तारी का स्थान – सुखदेव पासी पुत्र बनारसी निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष । स्थान- लकड़ी मंडी चौराहा पर हनुमान मंदिर के पास से ।

आपराधिक इतिहास –

  1. मु0अ0सं0- 0283/2025 धारा- 304(2), 317(2) थाना जैतपुरा कमि0 वाराणसी मे पंजीकृत पाया गया ।
  2. मु0अ0सं0 049/2026 धारा 304(2),317(2) थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री विकल शाण्डिल्य थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 वैभव कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 अभिषेक राव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । का0 अम्बेश थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । का0 प्रशांत तिवारी सर्विलांस सेल कमि0 वाराणसी