खटीमा में 3.22 ग्राम अवैध स्मैक (हीरोइन) के साथ एक युवक गिरफ्तार।

स्थानीय समाचार

उत्तराखंड:

संवाददाता – ईश्वर सिंह

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय व क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खटीमा व वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली खटीमा के दिशा निर्देशन में दिनांक 22.04.2026 को समय करीब 19.43 बजे अभियुक्त मुकद्दर पुत्र मुसर्रफ़ उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 15 कादरी कॉलोनी अमाउं थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर को करीब 03 .22 ग्राम अवैध स्मैक (हीरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे दिनांक 23/0 4/ 2026 को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस दौरान गिरफ्तारी टीम मे उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल चौकी प्रभारी बाजार खटीमा,उप निरीक्षक विजय बोरा चौकी बाजार खटीमा,कांस्टेबल इशाक मोहम्मद चौकी बाजार खटीमा,कांस्टेबल ललित सिंह कन्याल चौकी बाजार खटीमा उपस्थित रहे।