बालोतरा ,पचपदरा, सिवाना तहसीलों के पूर्व सैनिकों उनके परिवारजनों एवं वीरांगनाओं के लिए चिकित्सा शिविर का किया जा रहा आयोजन

स्थानीय समाचार

संवाददाता : जगदीश जोगसन
बालोतरा जिले की तहसीलें ( बालोतरा पचपदरा सिवाना ) के गौरव सैनिकों एवं उनके परिजनों , वीरांगनाओं के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन दिनांक 23 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे से 3:30 तक 74 ARMD रेजीमेंट के द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बालोतरा जिले की बालोतरा ,पचपदरा, सिवाना तहसीलों के पूर्व सैनिकों उनके परिवारजनों एवं वीरांगनाओं के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला रोग विशेषज्ञ ,दंत चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जन अपनी सेवाएं देंगे ….साथ ही लैब सुविधा एवं दवाइयां भी उपलब्ध रहेगी
कैंप में आने वालों के लिए जलपान की व्यवस्था भी रहेगी अंत आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस मेडिकल कैंप की सुविधाओं का लाभ उठावें …….
धन्यवाद
भवदीय
कैप्टन भोमा राम चौधरी
अध्यक्ष
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई बालोतरा
संपर्क नंबर 8094007660