संवाददाता : धीरेन्द्र पाण्डेय
बस्ती। विक्रमजोत-धुसवा तटबंध पर हो रहे कटान का गुरुवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कटान की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से तटबंध की सुरक्षा एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। लाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटान वाले स्थानों पर तत्काल आवश्यक बचाव कार्य कराए जाएं, ताकि तटबंध को और नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। रीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




