पारदर्शिता के साथ न्यू ओम सोना हॉस्पिटल मैं निशुल्क ऑपरेशन

Uncategorized

न्यू ओम सोना हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर में हर्निया का सफल ऑपरेशन मरीज ने जताया संतोष
जखनिया गाजीपुर
न्यू ओम सोना हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर में हर्निया के सफल ऑपरेशन लगातार सफलतापूर्वक किया जा रहे हैं ऑपरेशन के बाद मरीज ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था और चिकित्सकों के उपचार पर संतोष जताते हुए अस्पताल संचालक डॉ यूके सिंह को बधाई दी मरीज ने बताया कि अस्पताल की ओर से 3 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे निशुल्क ऑपरेशन अभियान के तहत उनका उपचार किया गया मरीज का कहना है कि ऑपरेशन के नाम पर उनसे किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया और जब यह स्वस्थ होकर खुशी-खुशी अपने घर को लौट रहे हैं अस्पताल संचालक डॉक्टर यूके सिंह के अनुसार निशुल्क ऑपरेशन अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ चलाए जा रहा है मरीज को निर्धारित सुविधा बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जा रही हैं अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है