साइबर ठगी के पीड़ित को वापस कराई गई 11,100 रुपये की धनराशि

Uncategorized

संवाददाता : मोनू भारती
मुहम्मदाबाद गोहना। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुहम्मदाबाद गोहना की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के खाते से यूपीआई के माध्यम से ठगी गई 11,100 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित समरजीत यादव पुत्र महेंद्र यादव, निवासी चालीसवां, थाना मुहम्मदाबाद गोहना के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड हुआ था। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए 13 अगस्त 2026 को ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित को वापस करा दी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें अथवा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।