संवाददाता : मोनू भारती
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान न्यायालय कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद श्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 अगस्त 2026 को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान अलाउद्दीनपुर मोड़ से जाने वाले मार्ग पर ग्राम गालिबपुर के पास पुलिस ने निखिल सोनकर पुत्र कुबेर सोनकर, निवासी हलीमाबाद, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 280/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी का स्थान: ग्राम गालिबपुर, अलाउद्दीनपुर मोड़ से जाने वाला मार्ग।
बरामदगी: एक अदद नाजायज चाकू।




