शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 06/05/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0253/2026 से संबंधित अभियुक्त सुमित उर्फ विशाल पटेल पुत्र राज कुमार पटेल निवासी 4/495 पुराना रामनगर सुल्तानपुर थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष को थाना भेलूपुर के पीछे पुराने सिनेमा हाल के पास से दिनांक 06.05.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- अभियुक्त उपरोक्त द्वारा वादिनी मुकदमा के साथ शादी का झाँसा देकर शारिरीक सम्बन्ध बनाना, गर्भपात कराना, गाली गलौज करना, मारपीट करते हुए, जान से मारने की धमकी देने आदि कतिपय आरोपों के सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना भेलूपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-0253/2026 धारा-69/89/115(2)/352/351 (2) भा0 न्या0सं0 2023 में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त सुमित उर्फ विशाल पटेल पुत्र राज कुमार पटेल निवासी 4/495 पुराना रामनगर सुल्तानपुर थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष को थाना भेलूपुर के पीछे पुराने सिनेमा हाल के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

1. प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 2. उ0नि0 विजय कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।3. का0 चन्द्रकान्त यादव थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी