मरदह में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक संपन्न, टीएलएम नवाचारों का हुआ प्रस्तुतीकरण

स्थानीय समाचार

गाजीपुर/मरदह 

NK9: जिला संवाददाता सुधाकर पाण्डेय 

 

मरदह में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक संपन्न, टीएलएम नवाचारों का हुआ प्रस्तुतीकरण

← Back

Thank you for your response. ✨

 मरदह (गाजीपुर)। शिक्षा क्षेत्र मरदह के न्याय पंचायत गांई में मंगलवार को शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों ने टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) का प्रभावी प्रस्तुतीकरण करते हुए अपने नवाचार साझा किए तथा बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में एजेंडा के अनुसार पिछली संकुल बैठक की कार्यवाही की समीक्षा, प्रभावी शिक्षण व्यवहार, निपुण भारत मिशन के कैच-अप कार्यक्रम की प्रगति, डीईएआर गतिविधि, छात्र उपस्थिति, नामांकन, अधिगम स्तर की समीक्षा, विभागीय योजनाओं एवं नवीन शासनादेशों की जानकारी तथा आगामी माह की शैक्षणिक कार्ययोजना और शिक्षक संकल्प पर विचार-विमर्श किया गया।

एआरपी सीमा सिंह ने शिक्षकों से बच्चों के अधिगम स्तर में निरंतर सुधार लाने और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी शिक्षकों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, वाराणसी मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय के आगमन पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और बुके भेंट कर फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।

नोडल शिक्षक अनिल कुमार ने कहा कि यदि सभी शिक्षक पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तो बच्चों में नवचेतना जागृत करने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। वहीं मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

बैठक में बिंदु सिंह, अशोक तिवारी, माया सिंह, वीरेन्द्र यादव, सुशील वर्नवाल, अनीता कुमारी, संध्या सिंह, ममता गुप्ता, चन्द्रशेखर गोंड़, हरिनाथ यादव, अंशुमान राय, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।