आजाद शाह जमानिया (गाजीपुर)
जमानिया (गाज़ीपुर) ख़बर गाजीपुर के जमानिया से है जहां सावन माह को लेकर एसडीएम व सीओ ने चक्काबाँध व बलुआ घाट का किया निरीक्षण। बता दें की आगामी 10 जुलाई को सावन माह के पहले सोमवार पर जल चढ़ाने को लेकर एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य के साथ जमानियां स्टेशन बाजार के चक्काबाँध गंगा घाट व जमानिया कस्बा बलुआ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कावड़ियों के लिए घाट पर साफ सफाई, गोताखोर, बैरिकेडिंग, प्रकाश की व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और सम्बंधित लेखपाल व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।




