गुरुग्राम में नौकरी करने वाली युवती की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार – मोबाइल और उत्तेजक दवाएं बरामद

CRIME

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
फिरोजाबाद : थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त नितिन उर्फ राहुल को छीछामई नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। वादी ने 27 अगस्त को तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री जो गुरुग्राम में नौकरी करती थी, 26 अगस्त की रात राहुल पुत्र सीताराम निवासी विजेन्द्र कॉलोनी के साथ थी। 27 अगस्त को पुत्री की मृत्यु की सूचना मिली, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। थाना शिकोहाबाद में मु0अ0सं0 664/2026 धारा 103(1) BNS व 3(2)(V) SC/ST एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, ASP ग्रामीण के पर्यवेक्षण और CO शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनुज कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नितिन उर्फ राहुल पुत्र गंगा सिंह उर्फ सीताराम निवासी खटवामई थाना नगला खंगर को गिरफ्तार किया।

1. मृतका आरती का नीले रंग का Vivo मोबाइल
2. अभियुक्त का काले रंग का Samsung मोबाइल
3. VIGORE 100 GERMED नाम की यौन उत्तेजक दवा की 2 गोलियां (पत्ते में 4 में से 2 बचीं)

जबरदस्ती संबंध बनाकर हत्या
विवेचना, साक्ष्य संकलन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सामने आया है कि अभियुक्त ने मृतका आरती के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए और फिर उसकी हत्या कर दी। इस आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

पूछताछ में एक अन्य अभियुक्त अभिषेक पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सलेमपुर कर्खा थाना नगला खंगर का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है। साथ ही मृतका की सहेली की भूमिका की भी जांच की जा रही है।