महिला से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष दशाश्वमेध के कुशल नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-163/2026 धारा- 64(1), 115(2), 351(2),352 बीएनएस थाना दशाश्वमेध वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपांशु पुत्र धर्मवीर सिंह हाल निवासी ए¼ डीएलएफ थाना विहार गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष दिनांक 26/07/2026 को डीएलएफ अंकुर विहार में एस एस सैलून के पास थाना अंकुर विहार कमि० गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अभियुक्त दीपांशु पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी मेन रोड गांव गोकुलपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली दिल्ली हाल पता ए डीएलएफ थाना विहार गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 26/07/2026 को, स्थान- डीएलएफ अंकुर विहार में एस एस सैलून के पास थाना अंकुर विहार कमि० गाजियाबाद से।

गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम-

1. उ0नि0 रवि सिंह, मय व मय हमराह थाना दशाश्वमेध, कमिश्नरेट वाराणसी।2. उ0नि0 शुभम सिंह, थाना दशाश्वमेध, कमिश्नरेट वाराणसी।3. का0 राजन सिंह थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी।