संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 0333/2026 धारा- 305(a),317(2) भा0न्या0सं0 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित कन्नौजिया उर्फ खली पुत्र रामदरश निवासी म0न0 डी 59/288 महादेव नगर कालोनी माधोपुर थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को एन0ई0आर0 ग्राउण्ड के पास थाना सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र- अंकित कन्नौजिया उर्फ खली पुत्र रामदरश निवासी महादेव नगर कालोनी माधोपुर थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
श्री शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री भृगुपति त्रिपाठी चौ0प्र0 नगर निगम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री अंकित कुमार राय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री अभय कुमार गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।हे0का0 मनोज कुमार राय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।रि0का0 शिवम कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।रि0का0 मनीष कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।




