रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के एक दुकानदार ने चार लोगों पर दुकान पर आकर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम खोजहानपुर मजरे गोबरहा निवासी अमित वर्मा ने बताया कि 26 जुलाई की शाम उसकी दुकान पर चार लोग पहुंचे थे। आरोप है कि इनमें दुगौलीपुर निवासी उत्तम वर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों में से एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले उसकी दुकान से पेंट का सामान उधार मांगा था, लेकिन उसने सामान देने से मना कर दिया था।
पीड़ित का आरोप है कि 26 जुलाई को आरोपी पुनः उसकी दुकान पर आए और सामान ना देने पर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे इसके बाद कथित रूप से आरोपी अपनी दुकान से भाग गया और जाते समय धमकी दी कि उसे रास्ते में बताया जाएगा।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, 27 जुलाई की सुबह उसने अपने घर से दुकान जाते समय 85 हजार रुपये नकद लेकर चल दिया।
आरोप है कि इसी दौरान मनोज यादव समेत कुछ अज्ञात लोगों ने चौकाघाट-मरकामऊ स्थित मड़ना पुल के पास उसकी बाइक छीन ली और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने 85000/- रुपये भी छीनकर फरार हो गए।
मामले में शिकायतकर्ता अमित वर्मा ने थाना रामनगर पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में रामनगर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लेकर पूँछताछ कर रही है, जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।




