नेशनल खबर 9 के लिए आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय
स्वाद की महफिल सजी, अपनों के साथ खुशियों का जश्न हुआ शुरू
विश्वकर्मा दिवस पर सेठारी-सियरहां बाजार में खुला समृद्धि फैमिली रेस्टोरेंट, जन्मदिन व मैरिज एनिवर्सरी के लिए भी विशेष इंतजाम
“जहां स्वाद हो लाजवाब, वहां यादें बनती हैं खास, अपनों के संग बैठकर हर पल बने खुशियों का एहसास।”
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेठारी-सियरहां बाजार में विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार को समृद्धि फैमिली रेस्टोरेंट का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के प्रतिष्ठित पीडब्ल्यूडी ठेकेदार राजेश राय, पिंटू तिवारी एवं मुक्तिनाथ राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों ने संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर अंगद यादव, अंकित यादव एवं दुर्गेश यादव ने बताया कि क्षेत्रवासियों को परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन और खुशनुमा माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है। रेस्टोरेंट प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगा।
यहां ग्राहकों के लिए जीरा राइस, चाऊमीन, बर्गर, चिकन राइस, मंचूरियन राइस, मंचूरियन ग्रेवी, पिज्जा, चिली पनीर, पनीर राइस सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था रहेगी। संचालकों के अनुसार भोजन के स्वाद और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्राहकों को हर बार बेहतर अनुभव मिल सके।
“रिश्तों में मिठास हो, खाने में स्वाद हो, समृद्धि में आएं तो हर पल खास हो।”
समृद्धि फैमिली रेस्टोरेंट में सिर्फ स्वादिष्ट भोजन ही नहीं, बल्कि जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी एवं अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। परिवार के साथ बैठकर भोजन करने के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी से रेस्टोरेंट परिसर में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने संचालकों को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की पारिवारिक सुविधा शुरू होने से लोगों को आसपास ही बेहतर खान-पान और पारिवारिक आयोजन का विकल्प मिलेगा।




