टूरिस्ट बस की टक्कर से बुलेट सवार प्रत्युष वर्मा गंभीर रूप से हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय समाचार

संवाददाता : प्रमोद पाण्डेय
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाईपास पर नगईपुर गांव के पास आज रविवार सुबह टूरिस्ट बस की टक्कर से बुलेट सवार प्रत्युष वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बस दिल्ली से आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक पास लेने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रही बुलेट को टक्कर लग गई। टक्कर से प्रत्युष सड़क किनारे दूर जा गिरे। उन्होंने हेलमेट पहना था, फिर भी उन्हें गंभीर चोटें आईं है । हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। “घटना के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए। उनकी सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से घायल को बिरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल भेजा। वहां उनका इलाज चल रहा है। “घायल की पहचान प्रत्युष वर्मा, पुत्र स्वर्गीय दिलीप वर्मा, निवासी बहादुरपुर, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अंबेडकर नगर के रूप में हुई है।”