भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा छात्रों की गूंज जन प्रस्तुति कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Social

संवाददाता : जगदीश जोगसन
देशभर में छात्रों एवं युवाओं के मुद्दों प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता पेपर लीक तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा छात्रों की गूंज जन प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थानीय फातिमा वाटिका के विशाल सभा कक्ष में बालोतरा जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल पूर्व विधायक मदन प्रजापत जिला प्रभारी मोहनलाल डागर एडवोकेट इंदिराराम प्रजापत के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा राजस्थान में आयोजित युवा संवाद एवं रैली के प्रमुख बिंदुओं तथा युवाओं के लिए दिए गए संदेश को  प्रोजेक्टर पर फिल्म चलाकर साझा किया गया इस अवसर पर कोचिंग कर रहे सैकड़ो विद्यार्थी  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा शिक्षाविद प्रबुद्ध नागरिक वरिष्ठ कांग्रेस जन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जहां पर वक्ताओं द्वारा शिक्षा और रोजगार के सवालों पर जन जागरण हेतु युवाओं से सीधा संवाद किया गया युवाओं ने भी अपनी आवाज बुलंद की   प्रभारी मोहनलाल डागर व पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने छात्रों के बीच खड़े होकर उनसे संवाद करते हुए वर्तमान शिक्षा व्यवस्था व भविष्य में उनकी क्या योजना है इससे संबंधित संवाद किया छात्रों ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर कहा कि शिक्षा बहुत महंगी है जो हर एक के लिए संभव नहीं है सरकार को पेपर लीक को रोककर शिक्षा तंत्र पारदर्शी बनाना चाहिए वर्तमान शिक्षा व्यवस्था फेलियर है मदन प्रजापत ने कहा कि यह कोई राजनीतिक सभा नहीं है आज की शाम केवल आपके लिए है आपका टैलेंट के लिए है देश के युवा देश का भविष्य होते हैं वर्तमान एजुकेशन सिस्टम बच्चों के सपनों को पूरा नहीं करते हैं मोहनलाल डागर ने कहा कि युवा बड़े सपने देखे।