संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
मेरठ जिला न्यायालय में सजा सुनाए जाने से ठीक एक दिन पहले मुस्कान ने अपनी सात वर्षीय बड़ी बेटी से मिलने की इच्छा जताई। अपने पति सौरभ की हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई मुस्कान की बड़ी बेटी फिलहाल ननिहाल में रह रही है, जबकि उसकी छोटी बेटी जेल में उसके साथ है। इस मामले ने एक बार फिर परिवार, रिश्तों और बच्चों के भविष्य से जुड़े संवेदनशील सवालों को सामने ला दिया है। मामले से जुड़ी आगे की जानकारी पर सबकी नजरें हैं।




