क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आगामी त्यौहारों एवं जन्माष्टमी के दृष्टिगत की बैठक

CRIME

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा – क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आगामी त्यौहारों एवं जन्माष्टमी के दृष्टिगत आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग, संभ्रांत व्यक्ति मीटिंग में हुए सम्मिलित। आज दिनांक 03.09.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आगामी त्यौहारों एवं जन्माष्टमी के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही शासन द्वारा निर्गत आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया। सभी व्यक्तियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा बताया गया कि जन्माष्टमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा एवं लोगों से अपील की गयी कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई विवाद की स्थिति हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।