त्यौहारों के दृष्टिगत एसएसपी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाकर जागरूक किया गया

Uncategorized

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा । आज दिनांक 03.09.2026 को “मिशन शक्ति” के अंतर्गत जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की मिशन शक्ति टीमों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वुमेन पावर लाइन), और 181 (महिला हेल्पलाइन) के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया तथा साइबर अपराधों से बचने के लिए ‘साइबर सेफ्टी’ के टिप्स भी साझा किए गए। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया समझाई गई। उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, विशेषकर घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध सुरक्षा कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। एटा पुलिस द्वारा जनपद के नागरिकों से अपील की गई कि वे महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए सदैव तत्पर रहें तथा मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।