संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर । दिनांक 26/03/2026 समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में गुरूवार को सम्राट अशोक की जयंती बनाई गई। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा सम्राट अशोक मौर्य साम्राज्य के महान शासक थे, जिन्होंने प्राचीन भारत पर शासन किया और बौद्ध धर्म को बढ़ावा दिया था और साथ ही शांति और अंहिसा का संदेश दिया। सम्राट अशोक मौर्य वंश के तीसरे सम्राट थे, जो चंद्रगुप्त मौर्य के पौते और बिन्दुसार के पुत्र थे। अशोक ने धम्म नामक एक नीति शुरू की, जो शांति, अहिंसा, न्याय औरसहिष्णुता पर आधारित थी।
इस अवसर पर सुरेन्दर सिंह पटेल, राजेश भारती, मुन्नी यादव, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, वन्दना गुप्ता, आकांक्षा यादव, राममिलन यादव, प्रिंस राव, राजकुमार यादव आकाश यादव, विवेक कुशवाहा, रामराज यादव, अशोक यादव, बबलू शुक्ला, राजेन्दर यादव, राहुल यादव, अनिश खान, रवि सोनकर, विरेन्दर यादव, रामजी यादव, सलीम बादशाह, संदेश यादव, आदि मौजुद रहें।




