संवाददाता : जगदीश जोगसन
बालोतरा: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहीद परिवार की वीरांगनाओं व आमंत्रित पूर्व सैनिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस दुर्व्यवहार के विरोध में पूर्व सैनिकों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शहीद परिवारों व पूर्व सैनिकों के लिए प्रोटोकॉल के अनुरूप सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की गई। पूर्व सैनिक सेवा इकाई बालोतरा के अध्यक्ष कैप्टन भोमाराम चौधरी वह कैप्टन तेजकरण ने बताया कि 15 अगस्त को आदर्श स्टेडियम, बाड़मेर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वीरांगनाओं एवं आमंत्रित पूर्व सैनिकों को वीआईपी गेट से प्रवेश नहीं दिया गया।आरोप है कि इस दौरान पुलिस अधिकारी सीआईअशोक कुमार की ओर से अभद्र व्यवहार एवं सैनिकों के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां की गई। पूर्व सैनिकों ने घटना को शहीद परिवार और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों के सम्मान के विपरीत बताते हुए संबंधित अधिकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । साथ ही भविष्य में प्रशासन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों ने लिए प्रोटोकॉल का पालना सुनिश्चित करने की मांग रखी । ज्ञापन पर पर पूर्व सैनिक संगठन,जिला बालोतरा के अध्यक्ष कैप्टन भोमाराम चौधरी व कैप्टन तेजकरण सहित अन्य पदाधिकारीयों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर घटना का विरोध दर्ज करवाया ।




