उज्जैनी पूजा का शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया गया

Social

संवाद दाता:- अजीत मोदनवाल 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में उज्जैनी श्रावणी पूजा एवं वर-वधू परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन परिणय स्थल, विजय चौक में किया गया। कार्यक्रम में मोदनवाल समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों और जनपदों से समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. घनश्याम दास मोदनवाल, प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य तथा विशिष्ट अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह द्वारा मोदनसेन जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।

आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. घनश्याम दास मोदनवाल, प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य एवं विधायक विपिन सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दूर-दराज से आए समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुल्तानपुर से आए मोदनवाल समाज के कलाकार अनिल अकेला ने प्रभु श्रीराम की अनुपम झांकी एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं सेल्फी पॉइंट पर समाज की पहचान और पारंपरिक व्यवसाय को दर्शाते हुए हलवाई द्वारा लड्डू बनाने की आकर्षक झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर वर-वधू परिचय सम्मेलन के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियों का पंजीकरण कराया गया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक-दूसरे से परिचित कराने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा। 

कार्यक्रम के आयोजक एवं अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास राजा बाबू सराफ मोदनवाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र कुमार गुप्ता, गिरधार दास, प्रहलाद गुप्ता एवं रविंद्र नाथ गुप्ता सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंच का संचालन एडवोकेट अशोक कुमार गुप्ता ने किया। मीडिया प्रभारी राजकुमार आर्य एवं राजेश गुप्ता तथा व्यवस्था प्रभारी संजय मोदनवाल एवं राहुल गुप्ता ने व्यवस्थाओं को संभाला। महिला समिति से रानी गुप्ता, अंजली गुप्ता, नेहा गुप्ता, सीमा गुप्ता, बीना गुप्ता, पायल गुप्ता, सुशीला गुप्ता एवं गिरिजा देवी सहित महिला पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में पडरौना से अध्यक्ष केदारनाथ मोदनवाल, संरक्षक ओमप्रकाश जी, लक्ष्मण जी एवं मुन्ना जी; वाराणसी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि मोदनवाल, रतन मोदनवाल एवं मारकंडे मोदनवाल; गाजीपुर से जिला अध्यक्ष राजू मोदनवाल, राजकुमार मोदनवाल, राजेश्वर मोदनवाल, घनश्याम मोदनवाल, महिला जिला अध्यक्ष दुर्गा देवी, आशीष मोदनवाल एवं हेमलता देवी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा छपरा, बिहार से मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर निष्ठा मोदनवाल, बहराइच से सब-इंस्पेक्टर दिलीप गुप्ता, अंबोज जी मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

उज्जैनी पूजा के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने मोदनवाल समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों एवं दूर-दराज से पहुंचे समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।