साइबर जागरूकता अभियान — डिजिटल सुरक्षा की ओर एटा पुलिस का कदम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे मे किया गया सजग व जागरूक

Education

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में साइबर अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखने हेतु थाना साइबर पुलिस द्वारा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत थाना साइबर पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों — जैसे फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, OTP, बैंक विवरण, या पासवर्ड साझा न करें। साथ ही, साइबर ठगी होने की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नम्बर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में बताया गया।
साइबर जागरूकता के नियम
1. किसी परिचित की आवाज से आनलाइन उधार रुपए मांगे जाये तो पहले परिचित को कॉल करके पुष्टि कर ले।
2. सरकारी अधिकारी/कर्मचारी बनकर स्थानातरंण के नाम पर घरेलू सामान सस्ते में बेचने का ऑफर दे तो बहकावे में ना आये।
3. सोशल मीडिय एवं अनजाने लिंक के माध्यम से भेजे गये फर्जी या अनजान ट्रेडिग एप में निवेश करने से बचे।
4. ऑनलाइन भुगतान करने के लिए UPI पिन की आवश्यकता होती है, भुगतान प्राप्त करने के लिए नही।
5. कार्ड नम्बर, वैधता तिथि, सीवीवी तथा ओटीपी नम्बर किसी के साथ साझा न करे।
6. सोशल मीडिय पर किसी भी वीडियो या तस्वीर को पोस्ट या फारवर्ड करने से पहले उसकी सच्चाई अवश्य जांच ले, बिना पुष्टि किए ऐसी चीजे साझा ना करे।
7. अपना बैंक खाता किसी को कमीशन के लालच में न दे, यदि आपका खाता अवैध लेन देने के लिए उपयोग किया जाता है तो आप कानून कार्यवाही के घेरे में आ सकते है।
8. विदेश में नौकरी के नाम पर ऑनलाइन फेक जॉब ऑफर से सावधान रहे।
9. बीमा के नाम पर लोन/सब्सिडी आदि के लिए आए किसी भी अनजान लिंक को न खोले।
10. अनजान नम्बर से आयी DOCCUMENT आदि पर कही भी APK/apk लिखा होता है तो डाउनलोड न करे।
11. “डिजिटल अरेस्ट” नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नही है। पुलिस या कोई भी अन्य संस्था कभी भी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नही करती।
👉 “सावधानी ही सुरक्षा है — सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है।”