उधम सिंह नगर में पत्रकार प्रेस परिषद की जिला कमेटी भंग, रामपाल सिंह बने नए जिलाध्यक्ष।

Breaking स्थानीय समाचार

उत्तराखंड:उधम सिंह नगर

संवाददाता – ईश्वर सिंह

पत्रकार प्रेस परिषद भारत की जिला इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। उधम सिंह नगर में पत्रकार प्रेस परिषद भारत की जिला इकाई को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को संगठन के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह बिष्ट ने उधम सिंह नगर की पूर्व जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से पूर्ण रूप से भंग कर दिया। संगठन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, पूर्व जिला कमेटी द्वारा संगठन के विस्तार और जिला स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य नहीं किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया।इसके साथ ही संगठन ने रामपाल सिंह धनगर को पत्रकार प्रेस परिषद भारत, उधम सिंह नगर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 दिनों के भीतर नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी को प्रस्तुत करें।
संगठन का कहना है कि नई टीम के गठन के बाद जिले में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा।