संवाददाता : धीरेन्द्र पाण्डेय
हर्रैया (बस्ती)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए हर्रैया पुलिस ने शनिवार को बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हर्रैया न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जिनके संबंध में शांति भंग होने तथा संज्ञेय अपराध की आशंका व्यक्त की गई थी।
निरोधात्मक कार्रवाई के तहत पुलिस ने अंकुश वर्मा, सोनू वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद, रामकिशोर वर्मा, घनश्याम वर्मा निवासी ग्राम नारायणपुर सलीम थाना हर्रैया, आकाश, झिनकू सोनी एवं अरमान अली निवासी देवकली रानी थाना छावनी तथा अरुण कुमार तिवारी एवं सतीश कुमार तिवारी निवासी पूरे लेखई थाना हर्रैया को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें उपजिलाधिकारी हर्रैया न्यायालय के समक्ष पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग करने वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय, आरक्षी रोहित वर्मा, बृजेश यादव, अमित कुमार वर्मा तथा मुख्य आरक्षी केसरी प्रसाद ओझा शामिल रहे।




