संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़
मगढ़ में भ्रष्टाचार पर SSP का बड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी निलंबित
आजमगढ़ : पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मेहनगर अंतर्गत चौकी सिंहपुर पर तैनात दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस सुदीप यादव (पीएनओ-192050539) तथा आरक्षी नागरिक पुलिस चन्दन राय (पीएनओ-202052337) पर अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता, रिश्वत मांगने, आमजन से अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों और निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप लगे हैं।
एसएसपी ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को कार्य के दौरान पुलिस की छवि धूमिल करने और रिश्वत मांगने के प्रकरण में दोनों प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसके साथ ही एसएसपी ने जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि वे अपने पदीय दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें। ऐसा न करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।




