धारदार हथियार से जान से मारने के प्रयास व गाली-गलौज आदि से संबंधित मुकदमें में थाना चौक पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 03/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.07.2026 को मु0अ0सं0-0115/2026 धारा 109,118(2),61(2),352,351(3) BNS थाना चौक कमि0 वाराणसी से सम्बन्धित 01 अभियुक्त रोहित विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम निवासी बड़ी पियरी थाना चौक जिला वाराणसी उम्र लगभग 26 वर्ष को बड़ी पियरी थाना चौक कमि0 वाराणसी के पास वाली गली से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

घटना विवरण:- दिनांक 02.07.2026 को आवेदिक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 01/07/2026 को प्रर्थिनी के पड़ोसी रोहित विश्वकर्मा, ऋषभ विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय रामभरोस विश्वकर्मा सभी निवासी बड़ी पियरी थाना चौक जिला वाराणसी आपस में लड़ रहे थे । लड़ाई के दौरान साजिश के तहत ऋषभ विश्वकर्मा प्रर्थिनी के पति को घर से बुला कर गली में लाया रोहित विश्वकर्मा पता उपरोक्त ने प्रार्थिनी के पति सूरज विश्वकर्मा को गाली देते हुए धारदार चाकू से वार कर दिया जिससे प्रार्थिनी का पति गम्भीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर गया, मोहल्ले वाले प्रार्थिनी के पति को तत्काल श्री शिवप्रसाद गुप्त हास्पिटल कबीर चौरा वाराणसी ले गए जहां डाक्टर साहब से चोट की गम्भीरता को देखते हुए ट्रामा सेण्टर B.H.U लंका वाराणसी भेज दिया गया प्रर्थिनी के पति की हालत नाजुक बनी हुई है, आवेदिका द्वारा दिये गये उपरोक्त के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-0115/2026 धारा- 109,118(2),61(2),352,351(3) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त रोहित विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम निवासी बड़ी पियरी थाना चौक जिला वाराणसी उम्र लगभग 26 वर्ष को बड़ी पियरी थाना चौक कमि0 वाराणसी के पास वाली गली से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – 

 प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 श्री गंगाप्रकाश यादव थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।हे0का0 दिलीप कुमार सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।कां0 मनोज कुमार सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी