थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से 599 ग्राम अवैध गांजा व बिक्री के 1300/- रुपये हुए बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 03/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कमिश्ररेट वाराणसी के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मेडविन अस्पताल के सामने स्थित चाय के दुकान से 1 अभियुक्त को अवैध गांजा बेचते हुए मौके से पकड़ा जिनके कब्जे से कुल 599 ग्राम गांजा व 1300 रुपया नगद बरामद हुआ । बरामदगी व गिरफ्तारी के बाबत थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 164/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । 

घटना का विवरणः- दिनांक 02.07.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति मेडविन हास्पिटल के सामने चाय की दुकान में अवैध गांजा एक डिब्बे में रखकर बेच रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचे मुखबिर खास ने चाय की दुकान में बैठे व्यक्ति की तरफ ईशारा कर हट बढ़ गया। पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देख संदिग्ध व्यक्ति सहम गया । तत्पश्चात उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संदीप कुमार चक्रवाल पुत्र सोमारु राम प्रजापति पता- 85 अमरा खैरा चक कंदवा वाराणसी, उम्र- 39 वर्ष बताया, उक्त चाय की दुकान की तलाशी ली गयी तो दुकान में रखी बेंच के पीछे रखे प्लास्टिक के पेंट की बाल्टी के ढ़क्कन पर कुल 04 पुड़िया नशे के रुप में प्रयोग करने वाले गांजा जैसा पदार्थ मिला अभियुक्त उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए कब्जे से कुल 599 ग्राम गांजा व 1300/- रुपया नगद बरामद कर गिरफ्तारी किया गया तथा थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 164/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछः- गिरफ्तार शुदा अभियुक्त से गांजा के बारे पूछा गया तो बताया कि इन सभी पुड़िया में गांजा है मै मेडविन अस्पताल के सामने स्थित चाय के दुकान मे गांजा रख कर चोरी से गांजा की पुङिया बेचता हूं तथा गांजा की पुडिया को आते जाते लोगो को घूम फिर कर मैदागिन व विशेश्वरगंज में काम करने वाले मजदूरों व आटो/टोटो चालकों को बेचता हूँ ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –

उ0नि0 प्रिंस तिवारी , चौकी प्रभारी अमियामण्डी थाना कोतवाली, कमि0 वाराणसी । का0 शिवाजी चन्द्र , थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 प्रवीण सिंह , थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 अखिलेश कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।