ग्राम पंचायत जमसडा में ग्राम सचिवालय के गुणवत्ता पर लगे प्रश्न चिन्ह
( शासन के आदेश की भरपूर उड़ाई गई धज्जियां )
दुल्लहपुर गाजीपुर
गाजीपुर जनपद के जखनिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमसडा ग्राम सचिवालय के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्राम वीडियो में काफी असंतोष व्याप्त है तथा ग्रामीणों द्वारा तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल में भवन का प्लास्टर उखड़ने लगा है ग्रामीणों का कहना है कि अभी बनते देर नहीं की प्लास्टर उखड़ने लगा और सभी ईट दिखाएं दे रही हैं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समय संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है




