राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय बालोतरा में अव्यवस्थाओं का वीडियो बनाने पर तैनात सिपाही ने की धक्का मुक्की

Social

संवाददाता : जगदीश जोगसन
बालोतरा : राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय बालोतरा में समय का पालन कुछ डॉक्टरो द्वारा न किये जाने से बेचारे गरीब मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । आरोप है डॉक्टर कमलेश चौधरी अस्पताल में करीब 9 बजकर 15 मिनट तक वहां उपस्थित नहीं थे, इस दौरान फोटो खींचने व वीडियो बनाने पर तैनात पुलिस के सिपाही थानाराम द्वारा नेशनल खबर नाइन के पत्रकार के साथ पीएमओ के निर्देश पर धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया । जानकारी के अनुसार ओपीडी का समय सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक का है, वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर जब पीएमओ से दूरभाष पर वार्ता की गयी तो बताया कि मैं ऑफिस चेंबर में ही हूं, जबकि वहां पर पूरे चिकित्सालय परिसर में कोई डॉक्टर या विशेषज्ञ उपस्थित नहीं पाये गये । इस बारे में जानकारी चाहने पर कैमरामैन ने जब फोटो लेने के लिए एंट्री की तो सिपाही थाना राम ने उनका आईडी कार्ड छीन लिया, कैमरा झपटने की भी कोशिश की और राजकार्य बाधा का मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दे डाली । अब सवाल यह उठता है की नाहटा चिकित्सालय बालोतरा की अब्यवस्था दिखाने पर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही व पीएमओ को क्यों ऐतराज है । वही पुलिस चौकी में तैनात सिपाही के इस व्यवहार को लेकर नेशनल खबर के संवाददाता जगदीश जोगसन ने इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया कि ऐसे कृत्य करने वाले सिपाही के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाय ।