ब्रेकिंग न्यूज़आजमगढ़: ‘DM साहब 2 महीने ई-रिक्शा से चलें’ – विधायक संग्राम यादव की अपील बनी चर्चा का विषय*   *जनहित में ईंधन बचाने की मुहिम, कलेक्टर रविंद्र कुमार से रखी गई अनोखी उम्मीद*  

Agriculture Breaking

ब्यूरो रिपोर्ट रामआशीष सिंह राठौड़, आजमगढ़*

 

*#आजमगढ़: ‘DM साहब 2 महीने ई-रिक्शा से चलें’ – विधायक संग्राम यादव की अपील बनी चर्चा का विषय*

*जनहित में ईंधन बचाने की मुहिम, कलेक्टर रविंद्र कुमार से रखी गई अनोखी उम्मीद*

 

*आजमगढ़:* विधायक *संग्राम यादव* के एक बयान ने जिले में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि *”DM आजमगढ़ रविंद्र कुमार IAS को जनहित और राष्ट्रहित में दो महीने तक ई-रिक्शा ही एलाट कर देना चाहिए।”*

 

फौरी तौर पर यह बात तंज लग सकती है, लेकिन इसके पीछे *ईंधन बचाओ, पर्यावरण बचाओ* का बड़ा संदेश छिपा है। विधायक का मानना है कि अगर जिले के सबसे बड़े अधिकारी खुद ई-रिक्शा से चलेंगे तो *हजारों नौकरशाह और आमजन प्रेरित होंगे।*

 

*क्यों खास हैं कलेक्टर रविंद्र कुमार?*

1. *सोशल मीडिया फ्रेंडली:* जनता से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं।

2. *पर्वतारोही और लेखक:* एवरेस्ट बेस कैंप तक जा चुके हैं। कलम के भी धनी हैं।

3. *युवा सोच:* नवाचार और मिसाल कायम करने में विश्वास रखते हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है, *”पर्वत की ऊंची चोटी फतह करने वाला युवा कलेक्टर अगर ई-रिक्शा पर चढ़ेगा, तो यह पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगी।”*

 

*क्या होगा फायदा?*

– *रोज 8-10 लीटर डीजल की बचत*

– *कार्बन उत्सर्जन में कमी*

– *ई-वाहन को बढ़ावा* – जिले में ई-रिक्शा चालकों का मनोबल बढ़ेगा

– *जनता से जुड़ाव:* अफसर और आम आदमी की दूरी कम होगी

 

आजमगढ़वासियों को उम्मीद है कि *IAS रविंद्र कुमार* इस सुझाव को सकारात्मक रूप में लेंगे। जब कलेक्टर खुद साइकिल रैली, स्वच्छता अभियान में आगे रहते हैं, तो *”ई-रिक्शा मुहिम”* भी उनसे ही शुरू हो सकती है।

 

*”नेतृत्व वही जो खुद मिसाल बने”* – जिले में अब यही चर्चा है।

 

*जोर से बोलो जै श्रीराम!*