संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0109/2026 धारा- 137(2) B.N.S. थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित अभियुक्त अब्दुल रहमान उर्फ भोला पुत्र रमजान अली निवासी A39/308 भालू बंदर तकिया सरैया, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 21 वर्ष मय बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20/05/2025 को वरुणा कॉरिडोर के किनारे ऊँचवा के पास से गिरफ्तार कर उक्त मुकदमें से संबंधित 03 गुमशुदा/अपहृता नाबालिग बालिका जिनकी उम्र क्रमशः 13 वर्ष, 14 वर्ष व 15 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- दिनांक- 17/05/2026 को मुकदमा वादिनी ने लिखित सूचना दिया उसकी 02 नाबालिग पुत्री व उसके परिचित की 01 नाबालिग लड़की दिनांक-13/05/2026 को बिना बताये मकदूम शाह मजार लाट सरैया से कहीं चली गयी जिसके आधार पर थाना जैतपुरा पर मु0अ0सं0-0109/2026 धारा 137 (2) B.N.S. पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह ने त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस टीम का गठन किया जिसके फलस्वरुप दिनांक 20/05/2026 को गुमशुदा/अपहृता 03 नाबालिग बालिकाओं की वरुणा कारीडोर के किनारे ऊंचवा पास से सकुशल बरामदगी व प्रकाश में आये अभियुक्त अब्दुल रहमान उपरोक्त व बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अब्दुल रहमान उर्फ भोला पुत्र रमजान अली निवासी A39/308 भालू बंदर तकिया सरैया, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 21 वर्ष। 2. बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष।
संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0109/2026 धारा- 137(2) B.N.S. थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 सत्य देव गुप्ता, चौकी प्रभारी चौकाघाट, थाना जैतपुरा, कमिश्ररेट वाराणसी
3. म०उ०नि० निधि बाजपेयी, थाना जैतपुरा, कमिश्ररेट वाराणसी
4. हे0का0 कुलदीप सिंह थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
5. का0 बृजेश राय, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
6. म0का0 नीलम राव, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
7. म0का0 नेहा, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी




