संवाद दाता:-सलीम जावेद
जिला वाराणसी आगामी त्योहार सालार गाजी मियां का मेला व बकरीद के सम्बन्ध मे थाना जैतपुरा क्षेत्र के सभी सम्मानित धर्मगुरू मौलवी मुतवल्ली सदस्यगण के साथ आज एसीपी चेतगंज शुभम सिंह और जैतपुरा थाना अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक की
बैठक में मुख्य उद्देश्य खुले में कुर्बानी नहीं होगी खुले में नमाज अदा नहीं किया जाएगा कुर्बानी के बचे अवशेष को नगर निगम लगाए द्वारा डस्टबिन कूड़ेदान में ही डालेंगे
इसी तरह का कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं वायरल किया जाएगा ऐसा करने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा
बैठक में मौजूद सभी सम्मानित लोगो ने अपने विचार रखें और मिलजुल कर सद्भावना पूर्वक सभी त्योहार मनाए जाने की अपील किया 
इस बैठक में मौजूद जलकल विभाग नगर निगम व बिजली विभाग अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने जनता की समस्या को सुना और समय पूर्वक सभी समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया
एसीपी चेतगंज और थाना प्रभारी ने अपने मोबाइल नम्बर भी सभी को दिए और कोई भी समस्या होने पर तत्काल सम्पर्क करने को कहा।
इस बैठक की अध्यक्षता एसीपी चेतगंज शुभम सिंह और जैतपुर थाना अध्यक्ष के उपस्थिति में हुई
बैठक में मौजूद पाषर्दगढ़ वकास अंसारी,, बिलाल अंसारी डॉक्टर इम्तियाज एकलाख अहमद रमजान अली और जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समाज सेवा सोसाइटी के पदाधिकारी सिविल डिफेंस एवं संभ्रांत नागरिक का लोग भी मौजूद रहे




