अजीत कुमार सिंह जी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया, शुभकामनाओं का लगा तांता

Social

प्रदेश प्रभारी : रिंकू सिंह
आजमगढ़। पूर्व अपर निदेशक अभियोजन (डी.जी. पुलिस मुख्यालय, लखनऊ) एवं उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह जी का जन्मदिन रविवार को सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न सामाजिक, विधिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना की। इसी क्रम में रिंकू सिंह,हिंदी दैनिक मासिक पत्रिका ‘सारण दृष्टि’ के सह संपादक एवं चाणक्य न्यूज़ इंडिया लाइव टीवी के आजमगढ़ मंडल ब्यूरो चीफ एवं मंडल प्रभारी रिंकू सिंह ने अजीत कुमार सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखी एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।