थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गये आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपये) व ₹ 9,000/- रुपये नगद बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना भेलूपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0415/2026, धारा- 331(3), 305(a) बी0एन0एस0 से संबंधित 02 अभियुक्तगण 1. अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र सुशील कुमार गुप्ता पता काश्मीरीगंज थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष, 2.राहुल सोनी पुत्र रतिलाल सोनी हाल पता मानसनगर कॉलोनी एल वन कोचिंग के पास दुर्गाकुंड थाना भेलूपुर वाराणसी व मूल पता रिज़वी खान मोहल्ला हलालका रोड थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 12.07.2026 को समय करीब 02.00 बजे, गुरुधाम चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गये आभूषण 08 जोड़ी बेरा बचकानी, 05 अदद सिकड़ी बचकानी, 01 अदद अंगूठी व 01 जोड़ी पायल बचकानी, 01 जोड़ी पायल, 01 अदद मंगलसूत्र माला टूटी हुई, 04 जोड़ी बिछिया, 01 अदद चैन, 01 अदद ब्रेसलेट तथा 01 अदद सिकड़ी 01 ग्राम गोल्ड, पीली धातु की 01 जोड़ी कान की बाली व 01 अदद नाक की लौंग व चोरी के ₹ 9,000/- रुपये बरामद कर थाना भेलूपुर द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0 0415/2026 धारा 331(3), 305(a) बी0एन0एस0 2023 बाबत अभियुक्त द्वारा वादिनी मुकदमा के घर का ताला तोड़कर आभूषण व नगद रुपया चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-   

अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र सुशील कुमार गुप्ता पता काश्मीरीगंज थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।

राहुल सोनी पुत्र रतिलाल सोनी हाल पता मानसनगर कॉलोनी एल वन कोचिंग के पास दुर्गाकुंड थाना भेलूपुर वाराणसी व मूल पता रिज़वी खान मोहल्ला हलालका रोड थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-  

08 जोड़ी बेरा बचकानी, 05 अदद सिकड़ी बचकानी, 01 अदद अंगूठी व 01 जोड़ी पायल बचकानी, 01 जोड़ी पायल, 01 अदद मंगलसूत्र माला टूटी हुई, 04 जोड़ी बिछिया, 01 अदद चैन, 01 अदद ब्रेसलेट तथा 01 अदद सिकड़ी 01 ग्राम गोल्ड, पीली धातु की 01 जोड़ी कान की बाली व 01 अदद नाक की लौंग व चोरी के बरामद ₹ 9,000/- रुपये बरामद ।

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 0415/2026, धारा- 331(3), 305(a) बीएनएस 2023 थाना भेलूपुर वाराणसी । 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 रणजीत श्रीवास्तव चौकी प्रभारी अस्सी थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 शिवनारायण थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी। रि0का0 पन्नेलाल थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी